Friday 5th of July 2024

Hathras Stampede: CM योगी ने घटनास्थल का किया दौरा,दोषियों को कड़ी सजा देने का किया वादा

Reported by: Rahul Rana  |  Edited by: Deepak Kumar  |  July 02nd 2024 05:07 PM  |  Updated: July 03rd 2024 11:41 AM

Hathras Stampede: CM योगी ने घटनास्थल का किया दौरा,दोषियों को कड़ी सजा देने का किया वादा

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हाथरस में एक धार्मिक समागम के दौरान मची भगदड़ के बाद घटना का दौरा किया। उन्होंने घटना की गहन जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह "दुर्घटना थी या साजिश।"

मुख्यमंत्री ने पुष्टि की कि राज्य सरकार हाथरस की घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मीडिया से कहा, "ऐसी घटना पर संवेदना व्यक्त करने के बजाय राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सरकार इस मामले में पहले से ही संवेदनशील है और सरकार इस मामले की तह तक जाएगी कि यह दुर्घटना है या साजिश, और इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को उचित सजा देगी।"

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को दर्दनाक घटना हुई। दरअसल, सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलराई गांव में भोले बाबा सत्संग में भगदड़ हुई। 

क्यों मची भगदड़

जानकारी के अनुसार फुलराई गांव में धार्मिक सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। धार्मिक सभा खत्म होने के कारण लोग वापस जाने लगे। इस दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। इसमें बच्चे और महिलाएं गिरते चले गए। 

 घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

हाथरस डीएम आशीष कुमार ने कहा कि जनपद हाथरस में हुई दुर्घटना के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति पर दृष्टि बनाते हुए आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाईन 05722227041 और 05722227042 जारी किये गये हैं।

सीएम योगी ने हादसे पर लिया संज्ञान

सीएम योगी ने हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जनपद हाथरस में हुए हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात की। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथरस में हुई दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

सीएम योगी ने बताई हादसे की वजह

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network