Monday 8th of July 2024

UP Lok Sabha Result: यूपी में कांग्रेस ने BJP को दिया झटका, 7 सीटों पर बनाई अच्छी बढ़त

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 04th 2024 02:03 PM  |  Updated: June 04th 2024 02:03 PM

UP Lok Sabha Result: यूपी में कांग्रेस ने BJP को दिया झटका, 7 सीटों पर बनाई अच्छी बढ़त

ब्यूरो: अभी तक के रुझानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सपा और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। समाजवादी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी 35 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। इन रुझानों में कांग्रेस यूपी में अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है। पिछले कई चुनावों में जहां वो दहाई के अंक को भी पाने को तरस रही थी। वहीं इस बार अभी तक वो 7 सीटों पर अच्छी बढ़त बनाए हुए है।  

अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक समाजवादी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी 35 सीटों पर आगे है। सपा और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। अब कांग्रेस पार्टी किन 7 सीटों पर आगे चल रही है। उनकी बात कर लेते हैं. कांग्रेस सहारनपुर, अमरोहा, सीतापुर, राय बरेली, अमेठी, इलाहबाद और बाराबंकी सीट पर आगे चल रही है।

कांग्रेस चल रही है आगे 

सहारनपुर में इमरान मसूद, अमरोहा में कुंवर दानिश अली, सीतापुर में राकेश राठौड़, रायबरेली में राहुल गांधी, अमेठी में किशोरी लाल, इलाहबाद में उज्जवल रमन सिंह और बाराबंकी सीट पर तनुज पुनिया आगे चल रहे हैं।

रायबरेली सीट की बात करें, तो यहां बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है। वो योगी सरकार में मंत्री भी हैं। साल 2019 के चुनाव में उन्हें सोनिया गांधी के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन इस बार उनका मुकाबला राहुल गांधी से हो रहा है।   

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network