Monday 7th of October 2024

CM Yogi Birthday: सीएम योगी का 52वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  June 05th 2024 11:20 AM  |  Updated: June 05th 2024 11:20 AM

CM Yogi Birthday: सीएम योगी का 52वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

ब्यूरोः आज यानी 5 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 52वां जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है। दूसरी ओर सीएम योगी के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास पर आज सुबह से उनके चाहने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं, कई जगहों पर सीएम योगी के जन्मदिन के अवसर पर लड्डू भी बांटे जा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके आने वाले समय में दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी को जन्मदिन पर बधाई दी है। अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

पीयूष गोयल ने जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में राज्य में सुशासन और विकास को नई ऊंचाइयां मिली हैं। ईश्वर से आपके कुशलतम दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network