Sunday 29th of September 2024

Sawan 2024: कल है सावन का पहला शनिवार, भगवान शिव के साथ शनि देव को ऐसे करें प्रसन्न

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  July 26th 2024 12:13 PM  |  Updated: July 26th 2024 12:13 PM

Sawan 2024: कल है सावन का पहला शनिवार, भगवान शिव के साथ शनि देव को ऐसे करें प्रसन्न

ब्यूरो: सावन का महीना जहां पर चल रहा है। इस महीने में भगवान शिव की आराधना का तो महत्व होता ही है वहीं पर तिथि महत्व पर दिन के अनुसार देवता की पूजा की जाती है। वहीं, 27 जुलाई को सावन का पहला शनिवार है। इस दिन आप भगवान शिव की पूजा करते हैं तो शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे भगवान शिव और शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

काले तिल का दान करने से होगा लाभ

शिव जी और शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही भगवान शिव को काले तिल आप अर्पित भी कर सकते हैं और भगवान शिव आपके जीवन की परेशानियां दूर करते हैं।

शिवलिंग का इस मंत्र के साथ करें जलाभिषेक 

सावन के पहले शनिवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और 'श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः। स्नानीयं जलं समर्पयामि' मंत्र का जप करें। इससे भगवान शिव और शनि देव प्रसन्न होते हैं और आपको आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

सावन के पहले शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। शनिवार को पीपल के पेड़ के पास दीपक आपको जलाना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। 

शिव चालीसा का करें पाठ 

सावन में शनिवार के दिन आप शनि चालीसा के साथ शिव चालीसा का पाठ करते हैं। ऐसे में भगवान शिव और शनि देव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में शांति और सुख-समृद्धि का वास होता है।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network