Sunday 29th of September 2024

सावन के पांचवे सोमवार को है रक्षाबंधन, जानें राखी का शुभ मुहर्त और व्रत रखें या नहीं?

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  August 10th 2024 04:48 PM  |  Updated: August 10th 2024 04:48 PM

सावन के पांचवे सोमवार को है रक्षाबंधन, जानें राखी का शुभ मुहर्त और व्रत रखें या नहीं?

ब्यूरोः हिंदू धर्म का सबसे पवित्र महीना सावन का महीना है। सावन के महीने में कई ऐसे व्रत-त्योहार आते हैं। सावन माह का सोमवार बहुत खास होता है और इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा जाता है। इस साल सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं और आखिरी सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। ऐसे में सावन के आखिरी सोमवार यानि रक्षाबंधन के दिन व्रत रखा जाएगा। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जो लोग सावन सोमवार का व्रत रखते हैं उनके मन में सवाल है कि  रक्षाबंधन के दिन सोमवार का व्रत रखें या नहीं?

इस साल कब है रक्षाबंधन?

वैदिक पंचांग की माने तो सावन माह की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन सावन का आखिरी सोमवार भी है।

रक्षाबंधन के दिन सावन सोमवार व्रत

बाबा भोले को प्रसन्न करने के लिए सावन के सभी सोमवार के दिन व्रत रखा जाता है। अगर ऐसा संभव न हो तो सावन के पहले और आखिरी सोमवार के दिन व्रत जरूर रखना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं। प्रश्न यह उठता है कि रक्षाबंधन के दिन सावन का सोमवार है उस दिन व्रत रखें या नहीं।

ज्योतिषी की मानें तो अगर रक्षाबंधन के दिन सावन का आखिरी सोमवार है तो सभी को यह व्रत जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने पर ही सावन के सभी सोमवार के व्रत पूरे माने जाएंगे।

कैसे मनाएं सावन सोमवार के दिन रक्षाबंधन

अगर आप सावन सोमवार का व्रत रखते हैं और रक्षाबंधन के दिन भी यह व्रत रख रहे हैं तो व्र​त में एक समय भोजन ग्रहण किया जाता है। इस वर्ष राखी बांधने का शुभ मुहूर्त भी दोपहर 1 बजे के बाद शुरू होगा। ऐसे में आप राखी बांधने के बाद आपना भोजन ग्रहण कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ये भोजन बिल्कुल ही सात्विक हो।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network