Sunday 29th of September 2024

30 August 2024 Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को मानसिक उलझनों से मिलेगी मुक्ति

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  August 30th 2024 10:28 AM  |  Updated: August 30th 2024 10:28 AM

30 August 2024 Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को मानसिक उलझनों से मिलेगी मुक्ति

ब्यूरो: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 2:27 बजे तक रहेगी। आज शाम 5:48 बजे तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5:58 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। पढ़े आज का राशिफल... 

मेष राशि

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। इस राशि के छात्रों की सफलता का स्तर दूसरों की तुलना में अधिक रहेगा। आपको अचानक किसी स्रोत से धन की प्राप्ति होगी। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। आज आप अपना समय कोई आध्यात्मिक पुस्तक पढ़ने में बिताएंगे।

वृष राशि

आज आय बढ़ाने के लिए किसी की मदद मिल सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी किसी काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते हैं, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शाम को किसी दूर के रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है। कामकाज को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय पर पूरी हो जाएंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आज घर के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। लवमेट एक-दूसरे को उपहार देने का वादा करेंगे।

मिथुन राशि

आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों को धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कामकाज में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार की गति सामान्य रहेगी। माता-पिता के साथ आज संबंध बेहतर रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे। लवमेट आज लंच के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों को आज किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह मिलेगी, जो भविष्य में आपके लिए कारगर साबित होगी।

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहनों के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आज आपके सहकर्मी किसी काम को पूरा करने के लिए फ़ोन पर आपकी राय लेंगे। आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनायेंगे।

कन्या राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप जो भी काम करने की कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करके कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किए गए कामों में आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको मानसिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। दांपत्य संबंधों में मजबूती आएगी। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए अवसर सामने आएंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। आज आप घरेलू काम निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने की योजना बनाएंगे। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आप अपने काम समय पर पूरे कर लेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहता है तो फिलहाल कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले आपको सबकी बात जरूर सुननी चाहिए। कुछ बातों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

कुंभ राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चल रहे कोर्ट-कचहरी के मामले को निपटाने के लिए आप किसी खास मित्र से फोन पर सलाह लेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। परिवार के लोग आज आपकी बातों से सहमत होंगे।

मीन राशि 

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। लोगों को अपनी बात समझाने में आप सफल होंगे। आज बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बात सुन सकता है। आपकी दिनचर्या में बदलाव आने से आज कुछ काम पूरे होने में समय लगेगा।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network