Sunday 29th of September 2024

13 July 2024 Ka Rashifal:वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है कुछ रोचक सीख,जानिए अन्य के बारे में

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 13th 2024 08:12 AM  |  Updated: July 13th 2024 08:12 AM

13 July 2024 Ka Rashifal:वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है कुछ रोचक सीख,जानिए अन्य के बारे में

ब्यूरो: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शनिवार है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 3.06 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज पूरे दिन और पूरी रात शिव योग रहेगा और कल सुबह 6.15 बजे तक रहेगा। साथ ही आज शाम 7:15 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा। 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ स्थान पर जाने की संभावना है। टूर एंड ट्रैवलिंग का व्यवसाय करने वाले लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। नया वाहन खरीदने के लिए आप अपने जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। बच्चों को आज अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आज घर से शॉपिंग के लिए निकलने से पहले सामान की लिस्ट तैयार कर लें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज अपने काम को ध्यान से करें।

वृषभ

आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग शिक्षक हैं वे आज विद्यार्थियों को कुछ नया सिखाएंगे। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना है। आज शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मिठाई का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े भाई की मदद से आप अपने घर के लिए टीवी या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सहयोग से सब अच्छा बना रहेगा। समस्याओं से समझदारी से निपटने की आपकी क्षमता आज आपको खास पहचान दिलाएगी।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है। आज आप कुछ भूल सकते हैं। ऑफिस जाते समय अपना सामान और जरूरी कागजात ले जाना न भूलें। अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। आज आपके बॉस आपके किए गए कामों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। अपनी फाइल तैयार रखें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा मुनाफा होगा। आज बच्चे घर पर खेलकूद में समय बिताएंगे। आज आपको कई जटिल सवालों के जवाब मिलेंगे और असमंजस की स्थिति खत्म होगी।

कर्क

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। कागजी काम पूरे न होने की वजह से कोई जरूरी काम रुक सकता है। अगर आज आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि बड़ों की सलाह लेकर ही शुरू करें, इससे काम सही तरीके से और समय पर पूरा हो जाएगा। दाम्पत्य संबंध आज पहले से बेहतर रहेंगे, जीवनसाथी से कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। आज समझदारी की ओर कदम बढ़ाने का दिन है, इसलिए जब तक जरूरी न हो अपने विचार व्यक्त न करें।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें, लगन से काम करें। उचित परिश्रम से आप अपने काम में आने वाली बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे। जो लोग कहीं बाहर जा रहे हैं, उनकी योजना किसी कारण से आखिरी समय में रद्द हो सकती है। व्यापार में पैसों के मामले उलझ सकते हैं। आज आपको हर मामले पर बारीकी से ध्यान देना होगा। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आपकी ओर आकर्षित करेगा।

कन्या राशि

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आप व्यापार में कोई नया निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। जहां भी जरूरत होगी आप समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे, इससे आपको काफी फायदा भी होगा। आज अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, आपको अपने व्यापार के लिए उससे किसी तरह की मदद मिल सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी से किया कोई वादा पूरा करेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कामकाज को लेकर मन में किसी भी तरह का डर न रखें। आज ऑफिस में अपने काम को लेकर सतर्क रहें। कुछ लोग आपके खिलाफ योजना बना सकते हैं, ऐसे लोगों से आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आज आपके काम की गति धीमी हो सकती है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इस राशि के जो लोग फ्रीलांस करते हैं उन्हें उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा। इस राशि की महिलाओं को आज अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश हो जाएगा। 

वृश्चिक 

वृश्चिक आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। परिवार में किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको कोई दिलचस्प बात पता चल सकती है। आज आप ज्यादातर काम आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी के सामने अपना प्रेजेंटेशन और प्लान पेश करने से पहले एक बार उसे जांच लें। किसी काम को लेकर आपके प्रयास सफल होंगे। छात्र कुछ नया सीखने पर विचार करेंगे। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखेगी। आज आप अपनी बातों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। 

धनु 

धनु आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ अलग अनुभव हो सकते हैं। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक मामलों में आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो लोग बिजनेसमैन हैं, वे किसी दूसरी बड़ी कंपनी के साथ डील साइन कर सकते हैं, बिजनेस में अच्छे मुनाफे के योग बन रहे हैं। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने वाली है, जिसे सुनकर परिवार के लोगों के चेहरे खिल उठेंगे। 

मकर राशि

मकर राशि आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। इस राशि के जो लोग लेखन के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अपनी प्रतिभा को निखारने का है। आज किसी से बेवजह की बातें न करें, जितना हो सके विवादों से दूर रहें। अगर आप अपनी फर्म खोलना चाहते हैं, तो आपको अपने बड़े भाई का सहयोग मिल सकता है। आज आपको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है, अपनी मेहनत से आपको सफलता मिलेगी। आज नौकरी और बिजनेस में लापरवाही न करें, अपना काम दूसरों पर न छोड़ें, नहीं तो आपको देर हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि आज खुशियां खुद-ब-खुद आपके पास आएंगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको किसी नए व्यापार में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। इससे आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा होगा। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थे तो उसे दोस्तों के साथ शेयर करने से आपको राहत मिलेगी। अगर आप आईटी फील्ड से जुड़े हैं तो महत्वपूर्ण लोगों से आपके संपर्क होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ बिताए पलों को याद कर आप खुश रहेंगे। किसी बिजनेस मीटिंग में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आपके आस-पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे, जिसका आपको काफी फायदा भी होगा।

मीन 

मीन राशि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में आज नए समझौते होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। घर में कई दिनों से चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। आप कोई पार्टटाइम काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन धैर्य और संयम बनाए रखें। आज आप अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए अपने शिक्षक से सलाह लेंगे, किसी मित्र से भी आपको सहयोग मिल सकता है। लवमेट आज एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। रिश्ता और मजबूत होगा। आज कोई भी फैसला शांत मन से लेना बेहतर रहेगा।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network