Sunday 29th of September 2024

Punjab New Governor: पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का पहुंचे राजभवन

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  July 30th 2024 07:34 PM  |  Updated: July 30th 2024 07:34 PM

Punjab New Governor: पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का पहुंचे राजभवन

ब्यूरोः पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का राजभवन पहुंच गए हैं। वहां उनका गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। गुलाब चंद कटारिया को राजभवन में पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

इससे पहले राज्यपाल और उनकी पत्नी अनीता कटारिया का चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब के केबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने गुलदस्ते भेंट करके स्वागत किया।

राज्यपाल का किया स्वागत

चंडीगढ़ पहुंचने पर मुख्य सचिव पंजाब अनुराग वर्मा, राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. शिव प्रसाद, यू.टी के प्रशासक राजीव वर्मा, डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव  सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने भी राज्यपाल गुलाब चंद कटारी का स्वागत किया।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network