Sunday 29th of September 2024

Banga News: दुल्हन को जयमाला डालते ही दूल्हे की मौ+त, शादी में आए रिश्तेदारों के उड़े होश

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 13th 2024 01:51 PM  |  Updated: July 13th 2024 01:51 PM

Banga News: दुल्हन को जयमाला डालते ही दूल्हे की मौ+त, शादी में आए रिश्तेदारों के उड़े होश

ब्यूरो: पंजाब के बंगा के स्थानीय मुंकदपुर रोड  स्थित बजाज रिसोर्ट में विवाह कार्यक्रम में उस समय मातम छा गया जब दुल्हन को जयमाला डालकर दूल्हा स्टेज पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान न्यूं गांधी नगर बंगा के निवासी दूल्हे विपन कुमार पुत्र मोहन लाल के रूप में हुई है। 

जय माला के दौरान दूल्हा स्टेज पर गिर गया

घटना उस वक्त घटी जब उक्त मैरिज पैलेस में जयमाला की रस्म चल रही थी। दुल्हन के गले में वरमाला डालने के बाद उक्त युवक फोटो खींचने लगा और अचानक स्टेज पर गिर गया। रिश्तेदार और शादी में शामिल हुए अन्य लोग उसे तुरंत मुकंदपुर के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 शादी करने के लिए अमेरिका से आए थे पंजाब 

मृतक युवक 2012 में अमेरिका गया था और पी.आर. शादी करके वह पंजाब आ गये। युवक की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network