Sunday 29th of September 2024

Stock Market: मतगणना के दिन शेयर बाजार में धड़ाम, 6 हजार से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 04th 2024 10:14 AM  |  Updated: June 04th 2024 01:19 PM

Stock Market: मतगणना के दिन शेयर बाजार में धड़ाम, 6 हजार से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स

ब्यूरो: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी गिरावट आई। भारत के सेंसेक्स में 6,234.35 अंकों की भारी गिरावट आई,  जबकि निफ्टी में 1,982.45 अंकों की गिरावट आई।

जानकारी के अनुसार आज बड़ी गिरावट के साथ बाजार खुला। सबसे ज्यादा गिरावट अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में देखने को मिल रही है। इसके अलावा सेंसेक्स में 6,234.35 अंकों की भारी गिरावट आई,  जबकि निफ्टी में 1,982.45 अंकों की गिरावट आई। शेयर बाजार के साथ शेयर होल्डर्स के चेहरे मायूस हो गए। अगर स्टॉक की बात करें तो एग्जिट पोल के अनुसान रिजल्ट नहीं रहे तो बाजार में थोड़ा करेक्शन की संभावना है।

निफ्टी, बैंक निफ्टी में करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हावी है। अडानी पोर्ट्स के शेयर में 9 फीसदी की गिरावट, अडानी पावर में 10 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 10 फीसदी की गिरावट, अडानी एंटरप्राइजेज में 10 फीसदी गिरावट देखी जा रही है।

LIC में 10 फीसदी, HAL में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। रिलायंस में साढ़े 4 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।  

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network