Monday 7th of October 2024

Heatwave In Delhi: दिल्ली में सितम ढा रही भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया 'RED' अलर्ट

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  June 17th 2024 11:55 AM  |  Updated: June 17th 2024 11:55 AM

Heatwave In Delhi: दिल्ली में सितम ढा रही भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया 'RED' अलर्ट

ब्यूरोः राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी सितम ढा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में गर्मी के चलते रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले दिल्ली में IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। IMD ने चेतावनी दी है कि अगर लोग धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने लोगों को हाइड्रेटेड रहने और सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है, खासकर दोपहर के समय।

16 जून को तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज 

रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। जबकि, न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 5.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी लू और गर्म रात की भविष्यवाणी की है।

35 दिनों से 40 से ऊपर तापमान

दिल्ली में लगातार 8वें दिन भी शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। लगातार 35वें दिन शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए यात्रियों को सलाह दी है कि जब तक जरूरी न हो, बाहर न निकलें।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network