Monday 7th of October 2024

Heatwave In Chandigarh: चंडीगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी, आज 44 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  May 26th 2024 09:43 AM  |  Updated: May 26th 2024 09:43 AM

Heatwave In Chandigarh: चंडीगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी, आज 44 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

ब्यूरोः चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को शहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

पिछले 24 घंटे में तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में शहर के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। इसके चलते मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज चंडीगढ़ का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने 28 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 

मोहाली में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में बीते दिन 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार मोहाली में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंचकूला में अधिकतम 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को सीधे गर्मी के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network