Friday 5th of July 2024

Lok Sabha Election 2024 First Voting Phase: मणिपुर में वोटिंग के दौरान हुई हिंसा, 5 बूथों पर रोका मतदान

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  April 19th 2024 03:35 PM  |  Updated: April 19th 2024 03:35 PM

Lok Sabha Election 2024 First Voting Phase: मणिपुर में वोटिंग के दौरान हुई हिंसा, 5 बूथों पर रोका मतदान

ब्यूरोः मणिपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी वोटिंग के दौरान हिंसा की खबर सामने आ रही है। मणिपुर में बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद गुस्साई भीड़ ने ईवीएम को तोड़ दिया। इस गोलीबारी में 3 लोग घायल हुए हैं।

इसके अलावा मतदान अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि मणिपुर में लोगों द्वारा अनियमितताओं का आरोप लगाने पर हुए हंगामे के बाद कुल 5 बूथों पर मतदान रोक दिया गया है, जिनमें से 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल में हैं। 

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network