Monday 30th of September 2024

Independence Day 2024: आजाद होने के बाद कुछ ऐसा दिखा था भारत, देखें दुर्लभ तस्वीरें

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  August 09th 2024 12:02 PM  |  Updated: August 09th 2024 12:50 PM

Independence Day 2024: आजाद होने के बाद कुछ ऐसा दिखा था भारत, देखें दुर्लभ तस्वीरें

ब्यूरो: 15 अगस्त, 1947 का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। 15 अगस्त का दिन हमारी साझी विरासत को बचाने की लड़ाई की जात के लिए सदियों तक जाना जाएगा। ये दिन हमेशा के लिए हमारी यादों में अंकित हो गया है। स्वतंत्रता का मार्ग अपार बलिदानों से भरा हुआ था। आइए भारत के पहले स्वतंत्रता दिवस की कुछ दुर्लभ तस्वीरों पर एक नज़र डालें जो अतीत की एक मार्मिक झलक पेश करती हैं। यह तस्वीरें हमें उस गहन यात्रा और बलिदानों की याद दिलाती हैं, जिन्होंने उस राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त किया जिसे हम आज संजोते हैं।

1. गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन भारत के राष्ट्रीय ध्वज को सलाम करते हुए, उनके साथ प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी मौजूद हैं।

2. नई दिल्ली के रायसीना हिल में भारत के पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

3. 1950 में पहले गणतंत्र दिवस के दौरान पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद इंडोनेशिया के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति सुकर्णो के साथ विजय चौक से सवारी करते हुए।

4. 1952 में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान युवाओं और प्रगति को दर्शाती एक झांकी।

5. साल 1951 के पहले आम चुनाव में वोट डालकर बाहर आते हुए लोग। 

6. सुकुमार सेन, चुनाव आयोग के पहले अध्यक्ष ।

7. 31 जनवरी, 1948 को, गुलाब की पंखुड़ियों से ढके महात्मा गांधी के पार्थिव शरीर को नई दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार स्थल पर ले जाया गया।

8. पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय संविधान सभा के मध्य रात्रि सत्र में अपना भाषण देते हुए।

9. स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में मोटरसाइकिलों का काफिला देखने के लिए उमड़ी भीड़।

10. 22 सितंबर 1947 को ली गई इस तस्वीर में महात्मा गांधी नई दिल्ली के पुराना किला में मुस्लिम शरणार्थियों से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

11. तस्वीर में 7 अगस्त, 1947 को नई पाकिस्तान सरकार के कर्मचारियों को कराची ले जाने वाली 30 विशेष ट्रेनों में से एक पुरानी दिल्ली स्टेशन से रवाना होने की तैयारी कर रही थी।

12. ये तस्वीर दिल्ली के किंग्सवे कैंप की है, जहां दिल्ली का सबसे बड़ा शरणार्थी शिविर लगाया गया था। यहां अब गुरु तेग बहादुर या जीटीबी नगर है।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network