Monday 30th of September 2024

महाराष्ट्र के पुणे में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग थे सवार, समाने आया दुर्घटना का वीडियो

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  August 24th 2024 04:13 PM  |  Updated: August 24th 2024 04:16 PM

महाराष्ट्र के पुणे में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग थे सवार, समाने आया दुर्घटना का वीडियो

ब्यूरो: शनिवार को पुणे के पौड़ी इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दुर्घटना कैमरे में कैद हो गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में सवार सभी चार लोग सुरक्षित हैं, लेकिन उन्हें चोटें आई हैं। हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था

तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण यह दुर्घटना हुई। ग्लोबल एविएशन कंपनी के मुताबिक, इस हेलीकॉप्टर में 4 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network