Monday 7th of October 2024

Heatwave: बाड़मेर में 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  May 24th 2024 08:28 AM  |  Updated: May 24th 2024 08:28 AM

Heatwave: बाड़मेर में 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

ब्यूरोः देश भर में  भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच राजस्थान के बाड़मेर में 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक देश में सबसे अधिक है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 16 स्थानों पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। 

IMD जारी किया रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि इस भीषण गर्मी की लहर कम से कम पांच दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। इसको लेकर IMD ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है 

राज्यों में दर्ज किया तापमान

राजस्थान में कई शहरों में अत्यधिक तापमान दर्ज किया गया, जिसमें चूरू में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 47.8 डिग्री और जैसलमेर में 47.2 डिग्री रहा। इसी तरह मध्य प्रदेश के गुना में तापमान 46.6 डिग्री, गुजरात के अहमदाबाद में 45.9 डिग्री और उत्तर प्रदेश के उरई में 45 डिग्री तक पहुंच गया। पंजाब के बठिंडा और हरियाणा के सिरसा दोनों में तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में  हालांकि गुरुवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई। 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया - जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। 

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network