Monday 7th of October 2024

Chandrababu Naidu Swearing-in: आंध्र प्रदेश के सीएम बने चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण ने ली मंत्री पद की शपथ

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  June 12th 2024 12:23 PM  |  Updated: June 12th 2024 12:23 PM

Chandrababu Naidu Swearing-in: आंध्र प्रदेश के सीएम बने चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण ने ली मंत्री पद की शपथ

ब्यूरोः तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जन सेना पार्टी (जेएसपी) के प्रमुख पवन कल्याण ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पवन कल्याण का आंध्रप्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके अलावा नायडू के बेटे नारा लोकेश और जेएसपी के वरिष्ठ नेता नादेंदला मनोहर भी पद की शपथ लेने वालों में शामिल थे। सीएम पद की शपथ लेने के बाद नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया, जिन्होंने आंध्र प्रदेश के सीएम के साथ मंच साझा किया। 

चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू

 इसके साथ ही चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर पहले दो कार्यकाल में नायडू अविभाजित आंध्र प्रदेश की कमान संभाल रहे थे। उनका कार्यकाल 1995 में शुरू हुआ और 2004 में खत्म हुआ। 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद चंद्रबाबू नायडू ने विभाजित आंध्र प्रदेश के पहले सीएम के तौर पर शपथ ली। 2019 में वे विधानसभा चुनाव हार गए, जिससे वाईएसआर कांग्रेस के जगन मोहन रेड्डी के लिए पदभार संभालने का रास्ता साफ हो गया। 2024 में एनडीए द्वारा विधानसभा चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस को हराने के बाद नायडू ने मुख्यमंत्री के तौर पर वापसी की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, रामदास अठावले, अनुप्रिया पटेल, चिराग पासवान, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। इसके अलावा राजनीति की दुनिया की दिग्गज हस्तियों के अलावा दक्षिण भारतीय सुपरस्टार चिरंजीवी, राम चरण, नंदमुरी बालकृष्ण (एनबीके) और रजनीकांत भी इस अवसर पर मौजूद थे।

आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की पूरी सूची  

  • चंद्रबाबू नायडू – मुख्यमंत्री
  • पवन कल्याण – उपमुख्यमंत्री
  • नारा लोकेश
  • नादेंदला मनोहर (जन सेना)
  • के अच्चेनायडू
  • वंगालापुडी अनिता
  • अनगनी सत्य प्रसाद
  • निम्माला राम नायडू
  • सत्य कुमार यादव (भाजपा)
  • अनम रामनारायण रेड्डी
  • कोल्लू रवींद्र
  • कोलुसु पार्थ सारथी
  • पोंगुरु नारायण
  • एन एमडी फारूक
  • पय्यावुला केसव
  • कंडुला दुर्गेश (जन सेना)
  • डोला बाला वीरंजनेया स्वामी
  • गोट्टीपति रवि कुमार
  • गुम्माडी संध्या रानी
  • बी सी जनार्दन रेड्डी
  • टी जी भारत
  • एस सविता
  • वासमसेट्टी सुभाष
  • कोंडापल्ली श्रीनिवास
  • मंडीपल्ली राम प्रसाद रेड्डी
PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network