Sunday 6th of October 2024

Chandigarh: AAP की नींव रखने वाले नेता प्रदीप छाबड़ा, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  July 09th 2024 03:39 PM  |  Updated: July 09th 2024 03:45 PM

Chandigarh: AAP की नींव रखने वाले नेता प्रदीप छाबड़ा, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

 ब्यूरो: चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी की नींव रखने वाले दिग्गज नेता प्रदीप छाबड़ा का आज पीजीआई में निधन हो गया है। 62 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। 

आम आदमी पार्टी के प्रदीप छाबड़ा चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व मेयर रहे हैं। प्रदीप छाबड़ा पिछले 2 साल से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। छाबड़ा की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हुई है। इस बार चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन करवाने में भी छाबड़ा की अहम भूमिका रही थी।

2021 में कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए छाबड़ा को जनवरी 2023 में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और चंडीगढ़ से 4 बार सांसद रह चुके पवन कुमार बंसल के वफादार छाबड़ा 2015 में चंडीगढ़ प्रादेशिक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी थे। 

3 साल पहले AAP में शामिल होने के बाद छाबड़ा ने चंडीगढ़ में पार्टी का आधार मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 1986 में कांग्रेस की छात्र शाखा, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। उन्होंने 2008 में चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के रूप में कार्य किया। मंगलवार शाम 6 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network