Sunday 29th of September 2024

हिमाचल में बाढ़, 4 की मौत, 52 लापता, मलबे में मिले शरीर के अंग, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बहा

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  August 01st 2024 11:37 AM  |  Updated: August 01st 2024 03:49 PM

हिमाचल में बाढ़, 4 की मौत, 52 लापता, मलबे में मिले शरीर के अंग, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बहा

Aug 1, 2024 03:49 PM

भारी बारिश के चलते चंबा - तीसा मुख्य मार्ग बंद ,प्रशासन द्वारा निर्देश जारी…


Aug 1, 2024 03:49 PM

मंडी के पण्डोह डैम से पानी छोड़ा, जलस्तर देख लोगों को किया अलर्ट !


Aug 1, 2024 03:20 PM

शिमला में 85 किमी के दायरे में लोगों की तलाश

शिमला जिले के लापता लोगों में से 7 बच्चियां, 2 बच्चे,11 महिलाएं और 15 पुरूष शामिल हैं. रामपुर में 85 किलोमीटर के स्ट्रेच में सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

लापता लोगों की अपडेट सूची

इसमें 4 प्रवासी मजदूर, 8 लोग कंदराहड़ खुश्वा क्षेत्र से, 7 कर्मचारी ग्रींको प्रोजेक्ट समेज के और 14 स्थानीय निवासी समेज गांव के लापता है


लापता (प्रवासी श्रमिकों) की सूची

स्थान- समेज


1.ममता पत्नी राज कुमार पांडे निवासी झारखंड

2.मुस्कान पुत्री राज कुमार पांडे निवासी झारखंड

3. रूपनी देवी पत्नी भोला नाथ उराँव, पता झारखण्ड

4. अंजलि पुत्री भोला नाथ उराँव पता झारखण्ड।

लापता लोगों की सूची (स्थानीय लोग)

स्थान – कुशवा बाइफ्रिकेशन के पास कंदराहड़


1.सूरत राम पुत्र स्वर्गीय कौल राम गांव कनराहड़ डा सुगा तह रामपुर उम्र 58 वर्ष

2.संतोष कुमारी पत्नी सूरत राम, उम्र 54 वर्ष से अधिक गांव कंदराहड़

3.नीरज कुमार पुत्र सूरत राम उम्र 30 से ऊपर गांव कंदराहड़

4.रचना पत्नी राजेश कुमार ग्राम कानरहद डा सुगा तह रामपुर उम्र 23 वर्ष कंदराहड़

5.अनीता पत्नी अशोक कुमार गांव

कंदराहड़ डा सुगा तह रामपुर उम्र 40 वर्ष

6. योग प्रिया पुत्री अशोक कुमार ग्राम कंदराहड़ उम्र 11 वर्ष

7.मुकेश पुत्र अशोक कुमार ग्राम कनराहड़ पो सुगा तह रामपुर उम्र 19 वर्ष

8.वेद राज पुत्र कौल राम गांव गाड़ पो सुगा तह निरमंड कुल्लू उम्र 55


लापता ग्रीनको समेज हाइड्रो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की सूची


1.पुष्प देव शर्मा ग्राम खुन्ना रामपुर

2.हरदीप सिंह ग्राम नगरोटा बगवा कांगड़ा

3.हरदेव सिंह ग्राम सैंज, कुल्लू

4.अजय कुमार निवासी शिलाई, सिरमौर

5. भाग चंद निवासी शिंगला रामपुर

6. सिद्धार्थ खेड़ा निवासी कांगड़ा

7.रूप सिंह गांव सिका सेरी सरपारा, रामपुर


लापता लोगों की सूची (स्थानीय लोग)

स्थान- समेज


1.शिक्षा पत्नी गोपाल गांव व डाकघर सुगा निवासी रामपुर उम्र 37 वर्ष

2. जिया पुत्री गोपाल, उम्र 15 वर्ष से अधिक


3.कल्पना पत्नी जय सिंह सनैल गांव कांदरी डा फांचा तह रामपुर उम्र 34 साल

4. अक्षिता पुत्री जय सिंह स्नैल, उम्र 07 वर्ष से अधिक

5.अद्विक पुत्र जय सिंह सनायल जोड़ उम्र 04 वर्ष से ऊपर

6.कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय पुरूषोत्तम ग्राम सरपारा तह रामपुर उम्र 70 वर्ष

7.श्याम सिंह पुत्र चंदर सिंह ग्राम समेज उम्र 39 वर्ष

8.आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 13 वर्ष

9.अरुण पुत्र श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 15 साल

10. सरस्वती w/o श्याम सिंह गांव समेज ,उम्र 33 वर्ष से अधिक

11.तनु केदारटा पुत्री रविंदर केदारनाथ गांव समेज उम्र 15 वर्ष

12. रानू केदारटा पुत्री रविंदर केदारटा, उम्र 16 वर्ष से अधिक

13.आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज

14.मंगला देवी पत्नी सुना राम ग्राम समेज उम्र 70 वर्ष

Aug 1, 2024 02:16 PM

हिमाचल प्रदेश के पंडोह बांध से छोड़ा गया पानी


Aug 1, 2024 01:53 PM

हिमाचल प्रदेश में तबाही और बादल फटने पर बोली कंगना रनौत

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद हुई तबाही पर मंड़ी से भाजपा सासंद कंगना रनौत का भी बयान आय़ा है. मंडी सहित प्रदेश के अन्य इलाकों में हुई भारी तबाही पर कंगना ने दुख जताया है. भाजपा सासंद कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़, लैंडस्लाइड और बादल फटे हैं. मंडी जिले में भी लैंडस्लाइड हुआ है और प्रदेश के कई इलाकों में काफी नुकसान हुआ है. कंगना ने कहा कि कुछ लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लापता हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रभावित इलाकों के डीसी और विधायकों से बात की है. साथ ही कंगना ने लोगों को सलाह दी कि वह हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने से बचें. कंगना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में सभी लोग अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें. कंगना ने  लोगों से आपदा के वक्त में हिमाचल प्रदेश के लिए प्रार्थना करने की अपील की है. 

Aug 1, 2024 01:28 PM

Himachal सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर


Aug 1, 2024 01:24 PM

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का बयान

हिमाचल में आई त्रासदी पर  पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का बयान बोले ये वक्त राजनीति करने का नहीं है। हमारे कार्यकर्ता जमीन पर हैं और हर संभव मद्दद की जाएगी। 

Aug 1, 2024 01:23 PM

हिमाचल में अब तक चार लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बीती रात को हुई बारिश ने तबाही मचाई है। कुल्लू के आनी के निरमंड में दो जगह, कुल्लू के मलाणा, मंडी जिले के थलटूखोड़ और  चंबा जिले में बादल फटे हैं। इन जगरों पर भारी नुकसान हुआ है और कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शिमला, मंडी, कुल्लू में 50 लोग लापता हैं जबकि चार शव मिल चुके हैं। मंडी के पधर में 35 लोग बचाए गए हैं। यहां पर 9 लोग लापता हैं और दो लोगों की मौत हुई है। पधर के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थानों को गुरुवार को बंद कर दिया गया है। कुल्लू में भी सभी शिक्षण संस्थान 2 अगस्त के लिए बंद कर दिए गए हैं। 

Aug 1, 2024 12:53 PM

HIMACHAL में तीन जगह बादल फटने से हुई भारी तबाही...


Aug 1, 2024 12:48 PM

नहीं उड़ पाया सीएम सुक्खू का हेलिकॉप्टर

हिमाचल प्रदेश के सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह एक बार फिर से शिमला में राज्य सचिवालय पहुंच गए हैं। सीएम को शिमला के रामपुर में झाकड़ी जाना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाए है। ऐसे में अब सचिवालय से ही सीएम स्थिति का जायजा लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। झाकड़ी में बादल फटने से 36 लोग लापता हैं। 

Aug 1, 2024 12:04 PM

कांगड़ा में हाईवे पर लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नेशनल हाईवे 154 पर चम्बी चौक एक बार फिर से भूस्खलन की चपेट में आ गई है, भारी बरसात के चलते हुये भूस्खलन की वजह से चम्बी मार्केट को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। इस बात की जानकारी मिलते ही शाहपुर के विधायक और सरकार में डिप्टी चीफ व्हिप ने भी मौके का मुआयना किया है। 

Aug 1, 2024 11:57 AM

हिमाचल में बादल फटने पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया दुःख


ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी जिलों में बादल फटने की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बारिश के कारण कई घर और सड़कें बह गईं और दो जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, पुलिस और होमगार्ड की टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भारी बारिश और बादल फटने से पूरे राज्य में व्यापक नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क बुरी तरह बाधित हो गया है, चार मोटर योग्य पुल और पैदल पुल बह गए हैं। बचाव अभियान जोरों पर है। 

इसके अलावा, सेब की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। शिमला में 36 लोग लापता हैं गुरुवार सुबह रामपुर क्षेत्र के झाकड़ी में समेज खड्ड में एक जलविद्युत परियोजना के पास बादल फट गया। नतीजतन, दो लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग लापता बताए गए। शिमला के डिप्टी कमिश्नर अनुपम कश्यप ने घोषणा की है कि एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला जिलों के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में बादल फटने से व्यापक तबाही हुई है, जिसमें एक सरकारी स्कूल की इमारत सहित करीब एक दर्जन इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

उपायुक्त (डीसी) अनुपम कश्यप ने बताया कि बादल फटने की घटना रात करीब 1 बजे हुई। सड़कें बह गई हैं और इलाके में एक जलविद्युत परियोजना को भी नुकसान पहुंचा है।

मौके पर मौजूद डीसी और एसपी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, पुलिस और होमगार्ड की टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और लापता लोगों का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है।

मंडी में एक की मौत, 11 लापता

इसके अलावा, मंडी जिले के द्रंग विधानसभा के चौहारघाटी के टिक्कन और तेरांग गांवों में एक और बादल फटने की खबर है। 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं और एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। कुछ घर ढह गए हैं और सड़क संपर्क बाधित हो गया है। मंडी जिला प्रशासन ने भारतीय वायुसेना और एनडीआरएफ से सहायता मांगी है।

अमित शाह ने लिया हालात का जायजा 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  से फोन पर बात की और राज्य में बादल फटने से पैदा हुए हालात की जानकारी ली। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए एनडीआरएफ की तैनाती समेत केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

बारिश से तबाही

हिमाचल प्रदेश में देर रात हुई बारिश ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। कुल्लू और शिमला की सीमा पर स्थित निरमंड में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा कुल्लू की सैंज घाटी में पार्वती नदी में भी भारी उफान देखा गया है।

कुल्लू जिले की ही मणिकरण घाटी में मलाणा बांध ओवरफ्लो हो गया है। बांध की दीवार टूटने की खबरें हैं, लेकिन जलस्तर कम होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल मलाणा बांध के आसपास के इलाकों में बाढ़ का असर है। बाढ़ के कारण मनाली जाने वाला राजमार्ग बंद हो गया है और मनाली के निकट रायसन में सड़क का एक हिस्सा बह गया है।

ब्यास नदी के उफान पर होने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट बताती है कि कुल्लू के भागीपुल में मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पार्वती नदी और मलाना खड्ड में बाढ़ आने के कारण कुल्लू के भुंतर क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मलाना I और मलाना II जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं।

रिपोर्ट बताती है कि प्रभावित क्षेत्रों में कुछ लोग लापता हैं और मकान और दुकानें बह गई हैं। चूंकि अधिकारी बचाव और राहत प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बादल फटने की घटना के बाद सचिवालय में आपात बैठक बुलाई है।

जेपी नड्डा ने हिमाचल के सीएम से बात की

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का संज्ञान लिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से बात कर स्थिति का जायजा लिया और केंद्र सरकार से मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी बात की और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में शामिल होने का निर्देश दिया।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network