Saturday 28th of September 2024

Himachal: शिमला में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी HRTC बस, 4 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 21st 2024 11:11 AM  |  Updated: June 21st 2024 11:11 AM

Himachal: शिमला में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी HRTC बस, 4 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो: शिमला में आज यानि शुक्रवार सुबह एक दुखद दुर्घटना घटी।  रोहड़ू डिपो की हिमाचल परिवहन निगम की एक बस गिलटारी रोड से नीचे गिर गई। जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जुब्बल तहसील के अंतर्गत कुड्डू से गिलटारी जा रही बस चार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गई। मृतकों में बस का ड्राइवर और कंडक्टर, धनसार गांव की एक महिला और एक नेपाली नागरिक शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल ले जाया गया है। 

यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। ड्राइवर और कंडक्टर सहित कुल सात लोगों को ले जा रही बस एक खड़ी पहाड़ी से लुढ़क गई और नीचे सड़क पर रुक गई। दो पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस और रोहड़ू के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सहित स्थानीय अधिकारी जांच शुरू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना का सटीक कारण फिलहाल अज्ञात है। एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि दुखद घटना का कारण निर्धारित करने के प्रयास जारी हैं। 

मृतकों की पहचान

1.करम दास, ड्राइवर, एचआरटीसी

2. राकेश कुमार, कंडक्टर

3. बिरमा देवी पत्नी अमर सिंह

4. शाह पुत्र चंदर शाह (नेपाल)

घायलों की पहचान

1. जियेन्दर रंगटा

2. दीपिका पुत्री संजय ठाकुर (गिलटारी)

3. हस्त बहादुर

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network