Saturday 27th of July 2024

Himachal: शिमला ओल्ड बस स्टैंड में HRTC बसों मे जोरदार टक्कर, महिला की मौत, व्यक्ति घायल

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  April 12th 2024 03:17 PM  |  Updated: April 14th 2024 10:15 AM

Himachal: शिमला ओल्ड बस स्टैंड में HRTC बसों मे जोरदार टक्कर, महिला की मौत, व्यक्ति घायल

ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पुराना बस अड्डे में सुबह करीब 10 बजे दो सरकारी बसों की आपस में टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, एक सरकारी बस अड्डे से बाहर की तरफ जा रही थी। तभी पीछे से दूसरी बस ने आगे खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में एक महिला और एक पुरुष इसकी चपेट में आ गए। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहाँ महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान राधा देवी (40) जुन्गा के रूप में हुई है। जबकि भगत राम जुन्गा घायल हैं। 

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network