Sunday 29th of September 2024

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की, दीपेंद्र हुड्डा रोहतक से लड़ेंगे चुनाव

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  April 26th 2024 09:00 AM  |  Updated: April 26th 2024 09:00 AM

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की, दीपेंद्र हुड्डा रोहतक से लड़ेंगे चुनाव

ब्यूरो: कांग्रेस ने हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा को करनाल निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ मैदान में उतारा है। इसी तरह उसने हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा को सिरसा सीट से मैदान में उतारा है।

पार्टी ने पूर्व सांसद जय प्रकाश को हिसार से और मुलाना विधायक वरुण चौधरी को अंबाला से अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी सोनीपत से चुनाव लड़ेंगे, जबकि दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक और महेंद्र प्रताप को फरीदाबाद से मैदान में उतारा गया है।

पार्टी ने पूर्व सांसद और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी की जगह भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से महेंद्रगढ़ विधायक राव दान सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव छठे चरण में 25 मई को होंगे। 10 निर्वाचन क्षेत्र हैं - अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद। आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network