Sunday 6th of October 2024

Haryana: पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के साले अरिदमन सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  July 24th 2024 08:09 AM  |  Updated: July 24th 2024 08:09 AM

Haryana: पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के साले अरिदमन सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

ब्यूरोः सोहना में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के साले अरिदमन सिंह बिल्लू मंगलवार को भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह के दिल्ली के तालकटोरा रोड़ स्थित निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा,सांसद जय प्रकाश, सांसद वरुण चौधरी, सांसद  सतपाल ब्रह्मचारी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ सोहना क्षेत्र के 500 से अधिक प्रमुख लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। 

अरिदमन सिंह बिल्लू का कांग्रेस में स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने उन्हें कांग्रेस में पूर्ण सम्मान मिलने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बिल्लू जैसे कर्मठ एवं जनाधार वाले लोगों को हमेशा सम्मान मिला है। अरिदमन सिंह ने कहा कि वे पहले से कांग्रेस में जुड़े रहे हैं। उनके पिता कंवर विजय पाल सिंह 1977 में सोहना से विधायक चुनकर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे।

गौरतलब है कि गुरुग्राम जिला राजपूत महासभा के अध्यक्ष रहे बिल्लू ने दो बार सोहना से विधानसभा का चुनाव लड़ा और दोनों ही बार कम अंतराल से ही वे जीत से वंचित रह गये। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नजदीकी रिश्तेदार अरिदमन सिंह ने कहा कि भाजपा में मेहनत करने वाले लोगों को कोई तवज्जो नहीं दी जाती। कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, उनके बेटे दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदय भान, के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि वे और उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए सभी प्रमुख लोग कांग्रेस का जनाधार मजबूत करने और आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाने में कोई कमी नहीं रहने देंगे।

ये नेता हुए कांग्रेस में शामिल

इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद मांगेराम चौहान, पूर्व चेयरमैन जाटौली मंडी विक्रांत सिंह, पूर्व पार्षद रामवीर सिंह, पूर्व पार्षद यशवीर सिंह बुग्गड़, सुनील नंबरदार सांचोली, मनोज पंच लोहसिंगानी, तरुण सरपंच लोहसिंगानी, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य देवव्रत सिंह दौला, रमेश छौंकर लोहसिंगानी, राव महेंद्र सिंह पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य, सुरेंद्र शर्मा बैंक बडौदा यूनियन प्रधान, विकास गुप्ता आढ़ती, शिव राघव शिव कुण्ड पूर्व प्रधान, ब्रह्म जैलदार टोलनी, अमीलाल पूर्व सरपंच, सरदार रतन सिंह पूर्व उप प्रधान नगर पालिका सोहना, आनंद सरपंच, आजाद भारद्वाज भौंडसी ऑल इंडिया ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष, गिरिराज सिंह लाला खेड़ली, देवराज राघव पूर्व सरपंच, देवेंद्र शर्मा मण्डावर आदि सहित सात-आठ सौ लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network