Sunday 29th of September 2024

Haryana Election 2024: किसानों के लिए खुशखबरी, शुरू होगी धान की खरीद, CM सैनी ने किया एलान

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  September 26th 2024 10:39 AM  |  Updated: September 26th 2024 10:39 AM

Haryana Election 2024: किसानों के लिए खुशखबरी, शुरू होगी धान की खरीद, CM सैनी ने किया एलान

ब्यूरो:  हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, सभी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में अब मैदान में स्टार प्रचारक भी उतर आए है। इसी कड़ी में रादौर में भाजपा द्वारा प्रत्याशी श्याम सिंह राणा के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच से जहां कांग्रेस पर निशाना साधा, तो वहीं पिछले दस वर्ष के सरकार के शासन के विकास कार्यों और योजनाओं का जमकर बखान किया। वहीं मुख्यमंत्री ने मंच से ही किसानों की मांग पर धान की सरकारी खरीद शुरू करने का भी एलान किया। 

मंच से सम्बोधन में सीएम नायब सैनी ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की भ्रष्टाचार की निति का खुद उनके ही नेता अब पोल खोल रहे है। वहीं दूसरी और भाजपा शासन में मैरिट के आधार पर नौकरियां दी गई है। वही अग्निवीर योजना को लेकर एक बार मंच से सीएम ने साफ़ कर दिया की हरियाणा के अग्निवीर को नौकरी दी जाएगी, जिसका हवाला उन्होंने पार्टी के संकल्प पत्र का भी दिया। 

वहीं रैली स्थल पर पंहुचने से पहले ही धान की सरकारी खरीद शुरू कराने को लेकर भारतीय किसान यूनियन का एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा हैलीपेड पर ही एक मांगपत्र भी उन्हें सौंपा। जिस पर मुख्यमंत्री ने मंच से ही अधिकारीयों को धान की सरकारी खरीद शुरू करने का भी ऐलान किया।    

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network