Monday 7th of October 2024

Haryana:चुनाव से पहले CM सैनी का बड़ा ऐलान, MSP पर फसलें खरीदेगी सरकार, किसानों का कर्ज माफ

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  August 04th 2024 07:48 PM  |  Updated: August 04th 2024 07:59 PM

Haryana:चुनाव से पहले CM सैनी का बड़ा ऐलान, MSP पर फसलें खरीदेगी सरकार, किसानों का कर्ज माफ

ब्यूरोः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में बड़ी घोषणाएं की। सीएम सैनी ने कहा कि अब तक 14 फसल हम MSP पर खरीदते रहे हैं, लेकिन अब से 10 नई कुल 24 फसलें सरकार अब MSP पर खरीदेगी। इसके अलावा सीएम सैनी ने किसानों के 133 करोड़ का बकाया माफी का ऐलान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में खुद शंख बजाया। सीएम ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य होगा जो सभी फसलें किसान की MSP पर खरीदेगा। किसान की लंबे समय से आ रही मांग को पूरा किया गया।

 कुरुक्षेत्र से चुनाव अभियान शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कुरुक्षेत्र से चुनाव अभियान का शंखनाद कर रहे हैं। 90 की 90 विधानसभा में भव्य रैली करेंगे। जनसैलाब हमारी नीतियों पर आपका विश्वास दिख रहा है। इस पावन धरा से गीता का ज्ञान दिया गया। हमने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का काम किया। हमने गरीबों को लाभ पहुंचाया है। हमने बिजोलिया प्रथा खत्म की है। हमने भेदभाव दूर करके विकसित हरियाणा का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि आज हर हरियाणवी का सपना साकार हो रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में शंखनाद रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में जातिवाद क्षेत्रवाद फैल रहा था। सीएम ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की बही का खाता फट चुका है। कांग्रेस ने हरियाणा प्रदेश में किस तरह से लोगों को गुमराह किया। साथ में कहा कि कांग्रेस हमारे 10 साल का हिसाब मांग रही है। हमारे हिसाब का जवाब हरियाणा प्रदेश की जनता देगी। 

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network