Monday 8th of July 2024

Haryana: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुई किरण और श्रुति चौधरी

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 18th 2024 07:59 PM  |  Updated: June 19th 2024 12:58 PM

Haryana: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुई किरण और श्रुति चौधरी

ब्यूरो: हरियाणा कांग्रेस को राज्य विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा में शामिल हो गईं। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं के अलावा ऊर्जा व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय पहुंची श्रुति ने कहा कि आज यहां लहर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा की राज्य और देश को आगे ले जाने की नीतियां हैं, लोग बार-बार प्रधानमंत्री चुन रहे हैं।  यह अपने आप में इस बात का सबूत है कि भाजपा की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन कैसे बढ़ रही है। हम सभी यहां भाजपा को मजबूत करने के लिए हैं...हम आगे की ओर देख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार किरण चौधरी की अनौपचारिक रूप से मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से हो चुकी थी। 

बता दें किरण चौधरी हरियाणा विधानसभा में 2014 से 2019 तक कांग्रेस विधायक दल की नेता रही हैं। वह दिल्ली में विधानसभा की डिप्टी स्पीकर रही हैं और 2004 से लेकर 2014 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा के नेतृतव में बनी कांग्रेस सरकार में विभिन्न विभागों के साथ कैबिनेट मंत्री का कार्यभार संभाल चुकी हैं। 

मल्लिकार्जुन खड़गे को किरण चौधरी ने भेजा इस्तीफा

किरण और श्रुति चौधरी दोनों का इस्तीफा

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network