Sunday 6th of October 2024

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में आचार संहिता लागू, सरकारी कामों पर लगी अस्थाई रोक

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  August 16th 2024 05:47 PM  |  Updated: August 16th 2024 07:19 PM

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में आचार संहिता लागू, सरकारी कामों पर लगी अस्थाई रोक

ब्यूरोः आज चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। इस दौरान ज्यादातर सरकारी कामों पर अस्थाई रोक लगी रहेगी।

हरियाणा में राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के लिए इस चुनाव में 17 अगस्त से 29 सितंबर तक कुल 44 दिन मिलेंगे। 2019 में 21 सितंबर को आचार संहिता लागू हुई थी। बता दें हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव एक चरण में होंगे, मतदान 1 अक्टूबर को होगा। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में कुल मतदाता 2.01 करोड़ हैं, जिनमें 10,321 शतायु मतदाता भी शामिल हैं। हरियाणा में कम से कम 4.52 लाख मतदाता पहली बार मतदाता बनेंगे।

हरियाणा 2019 विधानसभा चुनाव परिणाम

कुल सीटें: 90

  • बीजेपी: 40
  • कांग्रेस: ​​31
  • जेजेपी: 10
  • आईएनएलडी: 01
  • एचएलपी: 01
  • निर्दलीय: 07
PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network