Monday 8th of July 2024

हरियाणा में कॉलेजों में 60% प्रोफेसर पद खाली, रणदीप सिंह सुरजेवाला का भाजपा पर हमला

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  June 14th 2024 01:14 PM  |  Updated: June 14th 2024 01:14 PM

हरियाणा में कॉलेजों में 60% प्रोफेसर पद खाली, रणदीप सिंह सुरजेवाला का भाजपा पर हमला

ब्यूरोः हरियाणा में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सरकारी कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में  25 जून तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ प्रदेश के 182 सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापकों के पद खाली पड़े हुए हैं। दरअसल राज्य में 182 सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर के 7986 मंजूर पद हैं, लेकिन वर्तमान में 3368 ही प्रोफेसर की संख्या है और करीब 4618 पद खाली हैं।

रणदीप सिंह सुरजेवाला का भाजपा पर हमला

प्रदेश के 182 सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर के खाली पदों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्लैटफॉर्म X पर पोस्ट करके भाजपा पर हमला किया और उसे जिम्मेदार ठहराया है। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट में कहा कि हरियाणा में 69% कॉलेज प्रोफेसर के पद ख़ाली! 7,986 पदों में से 4,618 पद अर्से से ख़ाली! अंग्रेज़ी, भूगोल, गणित, कॉमर्स, बॉटनी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस विषय के प्रोफेसर हैं ही नहीं! भाजपा सरकार चाहती है अनपढ़ रहे हरियाणा! भाजपा की विदाई में ही हरियाणा में पढ़ाई है।

प्रदेश के कॉलेजों में खाली पदों की संख्या

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के 182 सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर के 7,986 मंजूर पद हैं। लेकिन वर्तमान में 3,368 ही प्रोफेसर की संख्या है और 4,618 पद खाली हैं। इसको लेकर इनमें सबसे ज्यादा पद अंग्रेजी विषयों के 625 पद खाली हैं। इनकी संख्या करीब 625 है। इसके अलावा ज्योग्राफी के 500, कॉमर्स के 314, गणित के 195 बॉटनी के 118, केमिस्ट्री के 229 और कंप्यूटर साइंस के 218 पद खाली हैं। प्रदेश के कॉलेजों में प्रोफेसर के इतने पद खाली होने के कारण लंबे समय से भर्ती का न होना है। 

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network