Sunday 6th of October 2024

Bharti Singh Birthday: कभी दो वक्त के खाने को मोहताज थीं भारती, कॉमेडी क्वीन बन, कमाए करोड़ों रुपए

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 03rd 2024 11:14 AM  |  Updated: July 03rd 2024 11:14 AM

Bharti Singh Birthday: कभी दो वक्त के खाने को मोहताज थीं भारती, कॉमेडी क्वीन बन, कमाए करोड़ों रुपए

ब्यूरो: आज भारती सिंह का जन्मदिन है। फैंस भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। आज हम आपको कॉमेडी क्वीन के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी और संघर्ष के बारे में बताएंगे। भारती सिंह को एक वक्त दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ गए थे।

अमृतसर में जन्मी भारती सिंह के सिर से बहुत कम उम्र में पिता का साया उठ गया था। भारती सिंह कई बार अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं और अक्सर अपने संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हो जाती हैं। भारती दो साल की थीं जब उनके सिर से पिता का साया उठ गया, जिसके बाद उनकी मां ने घर की सारी जिम्मेदारी संभाली और कड़ी मेहनत करके अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण किया।

माँ ने बहुत मेहनत की

पिता की मृत्यु के बाद भारती सिंह की मां भी लोगों के घरों में झाड़ू-पोंछा करने का काम करती थीं और भारती का परिवार लोगों के घरों से मिलने वाले खाने पर गुजारा करता था। भारती ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वह कई बार खाली पेट सोई हैं और गरीबी के कारण उन्हें कॉलेज की पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

कॉमेडी क्वीन बन गईं

भारती वेटलिफ्टिंग एथलीट बनना चाहती थीं । लेकिन इसी बीच उन्होंने कॉमेडी करना शुरू कर दिया। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और लाफ्टर चैलेंज के लिए अमृतसर में ऑडिशन रखे गए। जिसमें भारती सिंह का चयन हुआ। जिसके बाद भारती सिंह ने मुंबई में परफॉर्म किया और अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया और उनके द्वारा निभाए गए लल्ली के किरदार को काफी पसंद किया गया। इसके बाद भारतीय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

भारती निजी जीवन

एक शो के दौरान भारती की मुलाकात हर्ष लिंबाचिया से हुई। जो को प्यार हो गया और कुछ साल पहले दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद इस जोड़े के घर एक बेटे का जन्म हुआ। जिनके साथ भारती सिंह अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network