Monday 30th of September 2024

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत की हुईं राधिका, रिसेप्शन में जा सकते हैं PM मोदी

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 12th 2024 06:16 PM  |  Updated: July 13th 2024 10:27 AM

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत की हुईं राधिका, रिसेप्शन में जा सकते हैं PM मोदी

ब्यूरो: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए। सबसे पहले वरमाला हुई। इसके बाद लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म की गई। शुक्रवार शाम 4:30 बजे बारात एंटीलिया से रवाना होकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंची थी। सेंटर में अंदर बारातियों ने जमकर डांस किया। प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, रजनीकांत, रेसलर जॉन सीना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर ने खूब डांस किया। मां नीता अंबानी थिरकती नजर आईं।

पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, पूर्व सीएम बिहार लालू प्रसाद यादव और बंगाल सीएम ममता बनर्जी समेत देश-विदेश के 2 हजार से ज्यादा सेलिब्रिटीज और नेता शादी में पहुंचे। 

तीन दिनी कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को ‘शुभ आशीर्वाद’ कार्यक्रम में खास मेहमानों का डिनर होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। वहीं रविवार को ‘मंगल उत्सव’ में रिसेप्शन होगा।

अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी प्रेमिका राधिका मर्चेंट के साथ भारत की सबसे बड़ी शादियों में से एक में शादी के बंधन में बंधेंगे। यह भव्य भारतीय शादी समारोह मुंबई के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में बांद्रा कुर्ला सेंटर (BKC) में जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा। 12-15 जुलाई को दोपहर 1 बजे से आधी रात के बीच आयोजन स्थल के पास की सड़कें केवल इवेंट वाहनों के लिए खुली रहेंगी। साल की सबसे बड़ी शादी में दुनिया भर की हस्तियां शामिल होंगी। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर से लेकर सैमसंग के सीईओ और कार्दशियन बहनों तक, मशहूर हस्तियां मुंबई पहुंच चुकी हैं।

‘मिलनी' की रस्म के बाद रात 8 बजे वरमाला होगी। वहीं लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 9.30 बजे से शुरू होंगी।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network