Saturday 5th of October 2024

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणापत्र जारी किया

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Naveen Negi  |  May 05th 2024 07:55 PM  |  Updated: May 05th 2024 07:55 PM

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणापत्र जारी किया

भुवनेश्वर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। दोनों चुनाव 4 चरणों में 13 मई से 1 जून के बीच होने वाले हैं।

दरअसल, ओडिशा में विधानसभा की कुल 147 सीटें हैं। 2019 की बात करें तो ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, भाजपा ने 23 सीटें जीतीं थीं और कांग्रेस ने 9 सीटों पर कब्जा किया था। 2000 से ओडिशा में नवीन पटनायक मुख्यमंत्री के पद पर हैं। इस बार भाजपा और बीजद के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें

ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजद ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा ने 8 सीटों पर कब्जा किया था। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट गई थी। हालांकि, बीजद ने ओडिशा में इस लोकसभा चुनाव में जोर लगाया।

भाजपा ने पिछले दिनों 6 उम्मीदवार मैदान में उतारे

भाजपा ने ओडिशा के घासीपुरा विधानसभा सीट से डॉ शंभूनाथ राउत को मैदान में उतारा है। तो वहीं, भोगराई सीट से अशीष पात्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। बरी से उमेश चंद्र जेना, भंडारीपोखरी से सुधांशु नायक, बेगुनिया से प्रकाश चंद्र बिजुली, बाराबाती कटक से डॉ पूर्णचंद्र महापात्र प्रत्याशी बनाए गए हैं। 

दूसरी ओर, बीजद ने खंडपाड़ा विधानसभा से साबित्री प्रधान, कोरेई विधानसभा क्षेत्र से संध्यारानी दास को चुनावी मैदान में उतारा है।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network