Sunday 6th of October 2024

India Post GDS recruitment 2024: 12 सर्किलों की मेरिट सूची जारी, देखें अपना रिजल्ट

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  August 20th 2024 12:09 PM  |  Updated: August 20th 2024 12:09 PM

India Post GDS recruitment 2024: 12 सर्किलों की मेरिट सूची जारी, देखें अपना रिजल्ट

ब्यूरोः भारतीय पोस्ट ने 12 सर्किलों के लिए ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश, पंजाब, असम, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और तेलंगाना के सर्किलों के लिए शुरुआती मेरिट लिस्ट जारी की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बाकि सर्किलों के रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए आवेदन किया था, वे परिणाम भारतीय पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर देख सकते हैं।

किस आधार पर बनाई जाती है मेरिट सूची

भारतीय पोस्ट की मेरिट सूची मान्यता प्राप्त बोर्डों से कक्षा 10वीं/मैट्रिक परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाती है। इस भर्ती जरिए भारत के 23 सर्किलों में 44,228 ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरना है।

इंडिया पोस्ट भर्ती 2024 के परिणाम कैसे देखें

  • भारतीय पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर ‘जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल, जुलाई-2024: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची-I प्रकाशित’ टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉग इन करें: अपना पासवर्ड और पंजीकरण संख्या भरें
  • जानकारी सबमिट करें फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम स्क्रीन पर आ जाएंगे।

चयनित उम्मीदवारों के लिए अगले चरण

जिन लोगों का चयन किया गया है, उन्हें अपने नाम के अनुसार नियुक्त किए गए डिवीजनल हेड के माध्यम से दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं:

  • 10 वीं क्लास की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि है तो)
  • शारीरिक रूप से विकलांग प्रमाण पत्र (यदि है तो)
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो महीने का कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • जमा किया गया आवेदन पत्र
  • वैरिफिकेशन के बाद, उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्राप्त होंगे। 
  • जीडीएस भर्ती में दो मुख्य पद शामिल हैं: सहायक शाखा पोस्टमास्टर और शाखा पोस्टमास्टर।

वेतन विवरण

  • सहायक शाखा पोस्टमास्टर: 10,000 रुपये से 24,470 रुपये प्रति माह
  • शाखा पोस्टमास्टर: 12,000 रुपये से 29,380 रुपये प्रति माह
  • चौकीदार: 20,000 रुपये प्रति माह
PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network