Sunday 6th of October 2024

प्रेमी ने शादी करने से किया इनकार, तो महिला ने गुप्तांग पर चाकू से कर दिया हमला

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  August 21st 2024 01:42 PM  |  Updated: August 21st 2024 01:42 PM

प्रेमी ने शादी करने से किया इनकार, तो महिला ने गुप्तांग पर चाकू से कर दिया हमला

ब्यूरोः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। ठाणे जिले के भिवंडी में एक 26 साल की महिला ने अपने प्रेमी पर चाकू से हमला कर उसके गुप्तांग को घायल कर दिया। दरअसल प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया था। जिस वजह से महिला ने अपने प्रेमी पर चाकू से हमला किया और उसके गुप्तांग को घायल कर दिया।

ठाणे पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की पूरा जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 16 अगस्त को भिवंडी में हुई थी। भिवंडी के पद्म नगर इलाके में एक महिला ने अपने घर पर कथित तौर पर अपने 31 साल के प्रेमी पर रसोई के चाकू से हमला किया। अधिकारी ने बताया कि शादी से इनकार करने पर उसने अपने प्रेमी के गुप्तांग पर चाकू से हमला किया और उसे घायल कर दिया।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित व्यक्ति महिला के घर से भागकर अस्पताल पहुंचा। अधिकारी ने जानकारी दी कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना या खतरनाक हथियारों या साधनों से गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि ठाणे पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच की जा रही है।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network