Sunday 6th of October 2024

HP Crime: रामपुर में मिले महिला के शव की हुई पहचान, रोहड़ू के चिड़गांव की थी महिला

Reported by: PTC News Himachal Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  April 26th 2024 04:04 PM  |  Updated: April 26th 2024 04:35 PM

HP Crime: रामपुर में मिले महिला के शव की हुई पहचान, रोहड़ू के चिड़गांव की थी महिला

ब्यूरो: रामपुर में महिला के मिले नग्न शव की शिनाख्त हो गई है। 32 साल की महिला की पहचान रीता के रूप में हुई है, जोकि रोहड़ू के चिड़गांव दिऊदी की निवासी है। महिला शादीशुदा थी और दो दिन से घर से लापता थी। अंदेश है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को 200 किमी दूर लाकर फैंका गया है। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शिमला के रोहड़ू के चिड़गांव की दिऊदी निवासी रीता दो दिन से लापता थी। बुधवार को उसका शव रामपुर के नरेन पंचायत में सुंगरी नाले के पास पड़ा हुआ मिला। महिला के शव को जंगल में एक नेपाली ने देखा था, जिसके बाद उसने उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। डीएसपी रामपुर नरेश कुमार ने मामले की पुष्टी की है।

बता दें महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे. लेकिन अंदेशा है कि महिला को मारकर लाश को यहां फेंका गया है। बता दें करीब 38 वर्षीय रीता 19 अप्रैल को चिड़गांव से शादी समारोह में शामिल होने के लिए पास के ही गांव के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद लापता हो गई थी।

PTC News Himachal
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Himachal. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network